ट्रेन मे महिलाएं महफूज़ नही,आये दिन होती वारदात 

सविता उपाध्याय
लखनऊ 16 अप्रैल। ट्रेन मे आये दिन महिलाओं से छेड़छाड़ अभद्रता कि वारदात को अंजाम देकर असामाजिकत्तव रफूचक्कर हो जाते है। इन घटनाओं की सूद लेने वाला कोई नही डरे सहमें लोग पुलिस के लफडे ना पड़ कर अपने कार्य पर जाना पंसद करते है लेकिन रेलवे प्रशासन को चाहिए कि ऐसी जगहों पर रेलवे गार्ड तैनात कर यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करावें। कल रात की घटना है। गाजियाबाद से मुज़फ्फरनगर आ रहे पति पत्नी के साथ उत्तकल एक्सप्रेस ट्रेन में छेड़छाड़ और अभद्रता की। जिनकी शिकायत करने पर मुज़फ्फरनगर GRP ने तीन आरोपियों को रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लेकर किया मुकदमा दर्ज। दम्पत्ति के अनुसार रेल का सफर है असुरक्षित। गाजियाबाद से मुजफ़्फरनगर तक रेल में नही मिला कोई पुलिसकर्मी।




Recent Comments