कटिहार:जीविका दीदियों की निगरानी से शराब कारोबारियों पर कसा जा रहा शिकंजा
👈”दैनिक खोज खबर”के लिए फलका, कटिहार से*रूपेश कुमार👉
फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के मंझादीयरा आदिवासी टोला में जीविका के दीदी ने देसी शराब बनाने वाले के घर गुरुवार को धावा बोल दिया। जीविका दीदी को देख कई देसी शराब बनाने वाले आदिवासी भाग खड़े हुए। जानकारी के अनुसार गोविंदपुर पंचायत की जीविका दीदी ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी, भावना देवी, पूजा देवी, फूलन कुमारी, अस्मिता कुमारी, प्रिया भारती, प्रीति कुमारी ने अनूप लाल आदिवासी टोला में देसी दारू बनाने वाले के घर धावा बोल बनाने वाले समाग्री शक्कर, नौसादर, हंडी, डब्बा 10 लीटर देसी शराब आदि सड़क पर लाकर आग के हवाले कर दिया। प्रखंड में शराब बेचने वाले तथा शराब पीने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

जीविका दीदी के इस कार्य पर मुखिया मधु देवी, समिति सदस्य पूनम देवी, सरपंच गीता देवी, समाजसेवी अनिल कुमार पासवान, परमानंद शर्मा, पिंटू यादव, सदानंद मंडल आदि ने इसकी सराहना की।
जीविका के बीपीएम कृष्ण देव कुमार ने बताया कि जीविका दीदियों की सहायता से फलका प्रखंड शराब बंदी के मामले में आदर्श प्रखंड बनेगा। ग्रामीणों के सहयोग से ही यह सम्भव हो रहा है।




Recent Comments