नालंदा :शौचालय निर्माण के साथ व्यवहार परिवर्तन पर दें जोर
#कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट

नालंदा
शौचालय निर्माण के लिए चल रहे अभियान में शौचालय की गुणवत्ता पर सबसे अधिक ध्यान दें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि शौचालयों का निर्माण लाभूक स्वयं करें ।जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बाला मुरुगन डी ने हरदेव भवन में एक समीक्षात्मक बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को उक्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बिचौलियों की कोई भी भूमिका बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शौचालय निर्माण के साथ-साथ इस के प्रयोग के लिए व्यवहार परिवर्तन संबंधी लगातार चलने वाले जागरुकता कार्यक्रम पर उन्होंने विशेष जोर डाला ।उन्होंने कहा कि वॉल राइटिंग, नुक्कड़ नाटक, पैमपलेट, रैली, मॉर्निंग इवनिंग फॉलोअप आदि भिन्न-भिन्न तरीकों से जागरुकता कार्यक्रम को अनवरत जारी रखें।
जीविका के सी ई ओ ने कहा कि हजारों वर्षों से चली आ रही खुले में शौच की परंपरा को एका एक समाप्त करना आसान नहीं है। इसके लिए अनवरत काम करने की जरुरत है। प्रखंड एवं जिला स्तर के सभी अधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की इसमें हृदय से सहभागिता बेहद जरुरी है।
प्रखंड विकास पदाधिकारीयों उसे कहा गया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए उनके पास अवश्यक कार्य योजना का तैयार हालत में होना जरूरी है। प्रखंड स्तर पर उन्हें दिलो जान से मेहनत करना होगा। बैठक में पुरे जिले के परिवारों को उपलब्ध शौचालय, की स्थिति, बन चुके शौचालय का जियो टैगिंग, लाभुकों के भुगतान एवं शौचालय के सत्यापन उ के लिये किये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम ने जिला चल रहे खुले में शौच मुक्त अभियान के बारे में सी ई ओ को जानकारी दी। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा कि वे मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा दिए गये निर्देश एवं उनके अनुभवों को फिलड में क्रियांवित करें।
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि खुले में शौच मुक्त अभियान एक समुदाय आधारित कार्यक्रम है। इसमें समुदाय की ही भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। अधिकारियों को फिल्ड में जाकर लोगों के साथ बात करनी चाहिए एवं इस अभियान के लिये बेहतर माहौल बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों एवं आंगनवाडीयों कि व्यापक एवं प्रभाव की भूमिका को भी बताया गया। जीविका की दीदी के सहयोग से भी इस कार्यक्रम को और जोरदार बनाने का निर्देश डी पी एम जीविका को
दिया गया। उन्होंने कहा कि जो प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्य अधिकारी या कर्मी इस
काम को लापरवाही से लेंगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी। स्वच्छताग्राहियों का भी भुगतान समय पर करने का निर्देश दिया ।
बैठक में डी डी सी सुब्रत कुमार सेन, नगर आयुक्त सौरव जोरबाल,प्रक्षिशु आईएएस मुकुल गुप्ता, डी आर डी ए निदेशक संतोष कुमार श्रीवास्तव , सभी अनुमंडल पदाधिकारी, स्वच्छता ग्राही जीविका के कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।




Recent Comments