बीकानेर:चलती गाड़ी धु-धु कर जल उठी 
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ
बीकानेर 6 मई। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में कानासर फांटे के पास आज दोपहर को चलती सफारी गाड़ी में अचानक आग लग गई और एक बारगी तो चालक हड़बड़ा उठा पर सूझबुझ का परिचय देते हुए चालक ने  बड़ा हादसा नहीं होने दिया ।
जानकारी के अनुसार एक सर्विस सेंटर में सफारी चालक जो अपनी गाड़ी सर्विस कराने के बाद कर्मचारी के साथ कानासर फांटे की ओर जा रहा था,इस दौरान चलती सफारी गाड़ी में अचानक आग लग गई। जैसे ही चालक को पता चला कि गाड़ी में आग लगी है तो उसने गाड़ी को रोड से साईड में लगाकर गाड़ी से कूद अपनी जान बचाई।
    देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आस पास के लोग सकते में आ गये और मौजूद लोगों ने  घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद में दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया ।