​नरकटियागंज:-  मलदहिया दलित टोला में लगी आग के बाद ,समाजसेवी नसरूद्दिन अहमद और नई उम्मीद सोसायटी के अध्यक्ष फिरोज कौसर ने की मदद
✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 नरकटियागंज:- ब्लॉक के मलदहिया दलित टोला में लगी आग के बाद “नई उम्मीद सोसायटी” की टीम ने कीया दौरा और की इनकी मदद , बड़ी घटना हो सकती थी एक घर के अलावा पुरा गाँव सुरक्षित। समाजसेवी नसरूद्दिन अहमद और नई उम्मीद सोसायटी के अध्यक्ष फिरोज कौसर ने की त्वरित स्थानीय विधायक विनय वर्मा और प्रशासन से भी बात। इस आग में भठ्ठे में मजदुरी करके अपने परिवार के 9 लोगों का जीवन यापन करने वाले बाड़ू राम का घर, अनाज, कपड़ा, पलंग, खाट, बकसा, साइकिल , पंखा इत्यादि के साथ लगभग 10000 रुपए इत्यादी के साथ अनेकों छोटे मोटे सामान पलक झपकते स्वाहा हो गया। बाडू राम ने कीया “नई उम्मीद एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी” का धन्यवाद , और कहा की इस दुख की घड़ी में इस सोसायटी के राष्ट्रीय सचिव परवेज कौसर , मलदहिया के समाजसेवी नसरूद्दिन अहमद, फिरोज कौसर इत्यादी ने काफी साथ दिया और स्थानीय विधायक विनय वर्मा और प्रशासन से बात भी की।
सोसायटी के राष्ट्रीय सचिव परवेज कौसर ने बताया की विधायक ने संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक पहल करने की बात कही है॥