एसडीपीआई की नुक्कड़ सभा हुई सम्पन्न
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
कोटा 10 अप्रेल । सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इण्डिया के राष्ट्रीय अभियान आतंक की राजनीति के खिलाफ एकजुट की शुरूआत कल देर रात्रि साजीदेहडा स्थित बकरा मण्डी में नुक्कड सभा का आयोजन किया गया। एसडीपीआई के जिलाध्यक्ष जफर चिश्ती ने सभा में उपस्थित सभी मेहमानों व आमजन को इस्तकबाल करते हुए कहा कि कोटा जिले में होने वाली नुक्कड सभाओं के माध्यम से घर घर तक सरकार की जनविरोधी नीतियो को पंहुचाकर आमजन को जागरूक किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मो. रिजवान खान ने कहा कि पूरे देश में आज आतंक और भय का माहौल पैदा किया जा रहा है इसी आतंक के माहौल के खिलाफ एसडीपीआई पूरें देश में 08 अप्रैल से 29 अप्रैल तक राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत नुक्कड सभाओं, नुक्कड नाटकों, सेमिनार, पोस्टर, हैण्डबिल आदि के माध्यम से वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आमजन को जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के द्वारा एसडीपीआई देश में बढ रही नफरत की सौदागिरी, गरीब विरोधी नीतियों, किसान विरोधी नीतियों, काॅरपोरेट घरानों को संरक्षण, फर्जी मुठभेड़, बेगुनाहों को जेल भेजना व कथित गौरक्षा के नाम पर आतंक मचाने वाले लोगों के खिलाफ आमजन को जागरूक कर सरकार की नीतियों से अवगत कराया जाएगा।
पाॅपुलर फ्रन्ट के जिलाध्यक्ष शोएब अहमद ने कहा कि देश में अस्थिरता का माहौल पैदा किया जा रहा है। देश के दलितों, मुसलमानों व दबे कुचले लोगों के साथ अत्याचार किया जा रहा है उन्होंने हाल ही में अलवर के बहरोड कस्बे में कथित गौरक्षकों की गुण्डागदी व गौपालको के साथ मारपीट की जिसमें गौ पालक पहलू खां ने दम तोड दिया। प्रदेश के गृहमंत्री के बेतुके बयान से जाहिर होता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार दोषियों को गिरफ्तार कर कडी से कडी सजा देने की बजाया उन्हें संरक्षण दे रही है। प्रदेश में पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं घटित हुई है। कथित गौरक्षक सिर्फ गाय के नाम पर मुसलमानों को निशाना बना रहे है जबकि प्रदेश के जयपुर में स्थित हिंगोनिया गौशाला व अन्य कई गौशालाओं में हजारों गायंे भूख से मर रही है लेकिन गौरक्षकों को वहां नही दिखाई देता है। अन्त में उन्होनें कहा कि पाॅपुलर फ्रन्ट एसडीपीआई के इस राष्ट्रव्यापी मुहिम में उनके साथ है और इस अभियान का समर्थन करती है।
सभा को जिला सदस्य डाॅ. साजिद हुसैन ने भी संबोधित किया। अन्त में जिला सचिव राजा वारसी ने सभी मेहमानो व मोहल्लेवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।




Recent Comments