दहेज को ले नवविवाहिता से मारपीट व जान से मारने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

बनियापुर से राजु सिंह की रिपोर्ट :-दहेज को लेकर  ससुराल वालों ने विवाहिता की जान लेने का प्रयास किया है। यह मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह गांव के पीड़िता की है। जिनकी शादी गोपाल गंज के बैकुंठपुर थाना के बसहां गांव में हुई है।

जहां दहेज के लिए पहले ससुराल वालों ने मारपीट किया। उसके बाद विवाहिता का जान भी लेने का प्रयास किया गया है। इस घटना को लेकर विवाहिता बबिता देवी के तहरिर पर ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिस दर्ज प्राथमिक में पीड़िता द्वारा बताया गया है कि पीड़िता के शादी 2013 में हुई थी।

जिस शादी में पहले ही उपहार स्वरूप लगभग ढाई लाख का समान ससुराल वालों को दिया गया था। जिसके बाद ससुराल वालों ने अलमारी, सोने का चेन तथा चालीस हजार रुपये नगदी की और मांग करने लगे। नहीं देने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। तथा एक दिन पति ने भी तलाकनामा पर हस्ताक्षर कराने के लिय विवाहिता के गले में फांसी का फंदा डाल दिया। जिसकी सूचना मिलने पर विवाहिता के पिता ने उसे मायके लाया।

जिस घटना में विवाहिता के तहरिर पर विवाहिता के पति राजेन्द्र कुमार, देवर निरज कुमार, ससुर शिव जन्म महतो, सास सुशील देवी व ननद नेहा कुमारी को नामजद किया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोप के सभी बिन्दुओं जांच कर रही है।