सिवान :दुकान में चोरी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्‍तर/सिवान
सिवान : एमएचनगर थाना के बसंतनगर स्थित दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की रात मोबाइल दुकान से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई। दुकान मालिक जयशंकर कुमार को इसकी जानकारी गुरुवार को सुबह में हुई जब दुकान की स्थिति देखी। दुकान से नगद सात हजार, आठ हजार के भाउचर, 20 रिपेयरिंग करने का मोबाइल, सात नया मोबाइल की चोरी की गई है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।