ढाई लाख की आमदनी में बना सको मेघावी तभी मिलेगी सहायता
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )  
राजस्थान में बजट भाषण 2017-18 में सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों की सहायता के लिए की गई घोषणाओं को मूर्त रूप देने का काम तो शुरू हो गया है लेकिन सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की तरफ से इस बारे में जारी दिशा निर्देशो में यह साफ कर दिया गया है कि मेधावी विद्यार्थियों के परिवार की आय ढाई लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।बजट भाषण में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, एनएलयू, आईआईएससी में प्रवेश पाने वाले सामान्य वर्ग के मेधावी अभ्यर्थियों को एक मुश्त 25 हजार रुपये सहायता की घोषणा की गई थी। इसी तरह राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित होने वाले प्रथम सौ प्रतिभागियों को 30 हजार रुपये एक मुश्त देने को कहा गया था। अखिल भारतीय सेवा में चयनित राजस्थान के शीर्ष 50 प्रतिभागियों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहयता मिलनी थी।