
सारण :घेघटा मे वैदिक मंत्रोचारण के बीच 12 दिवसीय दशविधा रूपांतरण महायज्ञ शुरु
#********************************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
——-
डोरीगंज (सारण)
वैदिक मंत्रोच्चार ध्वनि के बीच धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो की जयघोष के साथ ही रविवार को छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित घेघटा गाँव जिन्न बाबा स्थल के समीप आयोजित 12 दिवसीय दशविद्या रूपांतरण महायज्ञ का शुभारंभ हो गया
प्रधान यज्ञाचार्य आशीष पाण्डेय की देखरेख में विधि विधान के साथ यज्ञ मंडप की पूजा कराने के बाद यजमानों को मंडप प्रवेश कराया गया। जिसके पश्चात अग्नि प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से यज्ञ का अनुष्ठान प्रारंभ हो गया श्री धाम काशी से पधारे प्रधान यज्ञाचार्य आशीष पाण्डेय के साथ प्रधान वैदिक उदय प्रताप तिवारी वैदिक रजनीश पाण्डेय वेदप्रकाश मिश्रा राहुल चौबे संतोष दुबे सुनिल तिवारी धर्मेन्द्र तिवारी तथा दिवाकर पाण्डेय आदि वैदिक आचार्य पंडितो के द्वारा यजमानों के हाथों अग्नि प्रज्जवलन की क्रिया दिन के 1 बजे से शुरू हुई जिसके दौरान यजमान जोड़े पति पत्नी को संयुक्त रूप से शामिल कर घंटो मंथन क्रिया के पश्चात अग्नि का प्रकटीकरण दिन के 2 बजकर 29 मी० पर हुआ जिसके पश्चात शुष्क लकड़ी से उठते धुँए के गुव्बार के बीच अग्नि का प्रकटीकरण होते ही यज्ञ परिसर जय माता दी जय महाकाल के नारो से गुँज उठा श्रद्धालु भक्तो एवं संतो के चेहरे पर आस्था से भरी मुस्कान की लहर दौड़ गई
वही 27 कुण्डीय व 12 दिवसीय इस महा्यज्ञ में प्रधान यजमान के रूप मे विनोद राय एवं उनकी पत्नी मेनका देवी तथा सहायक यजमान के रूप मे त्रृषि सिह सह इन्दू देवी मणीकान्त सिह सह कविता देवी गुड्डू जी सह वीणा देवी, राजू कुशवाहा¨सह-रूपम देवी मनोज सिह सह शिखा देवी कृष्णा सिह सह पूजा देवी संजय सिह सह अनिता देवी सुनिल सिह सह टुन्नी देवी तथा विजय कुशवाहा सह सुषमा देवी आदि लोग इस महानुष्ठान यज्ञ के यजमान के रूप मे सम्मलित हुये ।




Recent Comments