
मांझी।स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत “मत्स्य बीज हेचरी प्रबंधन” विषय पर 35 प्रवासी मजदूरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन केन्द्र के प्रमुख डॉ अभय कुमार ने किया। डॉ अभय कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते विभिन्न प्रदेशों से घर लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार सृजन के उद्देश्य से लगातार प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन भी प्रशिक्षण के समन्यवयक व मत्स्य वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जिले में 16 प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें यह 10वां प्रशिक्षण है। अन्य मुख्य विषयों उद्यान, मृदा जांच, मशरूम, मधुमक्खी, बकरी व मुर्गी पालन, कृषि अभियांत्रिकी आदि पर निरंतर प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण में डॉ. सौरभ शंकर पटेल, डॉ. जितेंद्र चंदोला, डॉ. विजय कुमार, डॉ तनुजा जुकरिया, डॉ. कन्हैया लाल रेगर आदि अपने अनुभव व मार्गदर्शन से प्रशिक्षणार्थियों को लाभान्वित करने में समर्पित हैं।




Recent Comments