
डोरीगंज-:
“”””””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंगही गाँव के सामने गंगा नदी मे स्नान करने को गए एक युवक की मौत डुबने से हो गयी ।
घटना अहले सुबह सात बजे की है जब सिंगही गाँव निवासी सुरेन्द्र राय का 30 वर्षीय पुत्र मिंटु राय स्नान करने के लिए गाँव के सामने ही गंगा घाट पर गंगा नदी मे गया था । स्नान के क्रम मे वह गहरे पानी मे चला गया जहाँ डुबने से उसकी मौत हो गयी ।
सुचना पर पहुँचे स्थानीय लोगों एवं वहाँ उपस्थित नाविकों ने घंटों मशक्कत के बाद शव को खोज कर बाहर निकाला जिसके बाद मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया ।
मृतक को तीन पुत्री है । वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था । उसकी मृत्यु से परिवार के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है ।
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।




Recent Comments