ट्रेलर के पीछे घुसी कार एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल
राकेश फौजदार
भरतपुर 23 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर के आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर एक ट्रेलर के पिछले हिस्से से कार के टकरा जाने से कार सबार मां,बेटा और बहिन सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को एनएचए आई-11 के सुरक्षा दल ने हलैना के राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से तीन जनों को भरतपुर रैफर कर दिया गया। कार पुल से सवा सौ फीट गहराई की सूखी पडी नदी में गिरने से भी बाल-बाल बची। कार सवार परिवार कैलादेवी से दर्शन कर उत्तरप्रदेश के कस्वा अछनेरा लौट रहा था। इस हादसे के बाद ट्रेलर चालक बाहन को लेकर रफूचक्कर हो गया। इस हादसे में कस्वा अछनेरा निवासी नीरज कुमार पुत्र मदनलाल, कृष्णादेवी पत्नी मदनलाल, सिकन्दरा (आगरा) निवासी सरीतादेवी पत्नी वी.के.वघेल सहित आधा दर्जन घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार की चादर को काट कर घायलो को बाहर निकाला गया। घायलों को भरतपुर रेफर किये जाने के बादपरिजन समस्त घायलों को आगरा ले गए।




Recent Comments