मढ़ौरा. शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सामने मेन रोड पर खड़ी बोलेरो गाड़ी में एक बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें बाइक आगे की ओर से बुरी तरह से टूट गया।वही बाइक चालक और सवार किशोरी घायल हो गई।मिली जानकारी के अनुसार घायलों को उनके परिचित घटना स्थल से अस्पताल लेकर चले गए।इस मामले में पुलिस भी अनभिज्ञ बताई जा रही है।जबकि बुरी तरह से टूटी बाइक भी कुछ ही देर बाद गायब हो गया।इस संबंध में स्थानीय रेफरल अस्पताल के कर्मियों ने भी गंभीर जख्मी के इलाज की बात नहीं बताया।वहीं एक भेल्दी थाना के अदमापुर की 16 वर्षीयकिशोरी प्रियंका कुमारी को सर में हल्की फुल्की जख्म के इलाज की बात सामने आई।