रहमतपुर:विवाहिता की संदिग्ध मौत,परिजनों ने हत्या के लगाये आरोप
सविता उपाध्याय 
लखनऊ 16 अप्रैल। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर में कल विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार  राषिका पत्नी नीतिन आयु 21 वर्ष का शव कमरे की छत से लटका मिला। विवाहिता के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई संतान न होने के कारण ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। पति शराब पी कर मारता पीटता था। पुलिस ने शव का पोस्मार्टम कर मामले की तहकीकात कर रही है। ससुराल वालो के खिलाफ महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज कर कार्यवाही कर सकती है पुलिस।