

अर्जुन भारतीय”दैनिक खोज खबर” नरकटियागंज नगर परिषद् के निर्वाचन में 25 वार्ड के 135 प्रत्याशियों का भाग्य आज दिनांक 21/5/2017 दिन रविवार को ईवीएम में बंद हो गया है. जिसका फैसला 23/5/2017 को मतगणना के उपरांत होगा, मतदाताओं की भीड़ सुबह से उमड़ती रही और कड़ी धूप को धत्ता बताते हुए महिलाओं ने लगाकर मतदान किया. जिसको लेकर नगर परिषद् नरकटियागंज में वार्ड संख्या 25 में अधिकतम 73.51 प्रतिशत और वार्ड संख्या 14 में 71.68 प्रतिशत, वार्ड संख्या 08 में 71.68 समेत औसत 65 मतदान संपन्न हुआ है. अनुमण्डल प्रशासन सह अनुमण्डल निर्वाची पदाधिकारी सूत्रों के अनुसार 65 प्रतिशत शांतिपूर्ण मतदान हुआ है।अनुमण्डल निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 55 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें पुरुष 58% और महिलाओं का 52% रहा. मतदान केंद्र संख्या 04 पर ईवीएम को बदलना पड़ा. मतदान के दौरान चुनाव के दौरान गड़बड़ी फ़ैलाने और निर्वाचन आचार के उलंघन के आरोप में वार्ड संख्या 08 से चुन्नू तिवारी, वार्ड संख्या 09 गुड्डू कुमार, वार्ड संख्या 10 से विनोद पाण्डेय और वार्ड 16 से एक अन्य कुल चार को शिकारपुर पुलिस ने अपने कब्ज़ा में ले लिया है। नरकटियागंज नगर परिषद् के 25 वार्ड के लिए 30 मतदान केंद्र पर 135 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है। अनुमण्डल पदाधिकारी चन्दन चौहान ने नरकटियागंज के नगरवासियों को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है, उन्होंने कहा है कि अपेक्षा है कि नरकटियागंज की शांतिप्रिय जनता 23 मई 17 को भी शांति बनाये रखेगे।




Recent Comments