मोतिहारी:घोड़ासहन थानाक्षेत्र के घुघुवा गांव स्थित नहर पुल के पास मिले शव की हुई पहचान
अतुल कश्यप दैनिक खोज खबर”(पू.च):- मोतिहारी घोड़ासहन थानाक्षेत्र के घुघुवा गांव स्थित नहर पुल के पास सरेह से सोमवार की देर शाम पुलिस द्वारा बरामद युवक के शव की पहचान कर ली गई है। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक की पहचान थाना क्षेत्र के खुरहिया निवासी तारकेश्वर राम के पुत्र रोहित कुमार के रूप मे की गई है। बताया गया है कि युवक की जेब से मिले सेल फोन पर परिजनों से संपर्क स्थापित करने के बाद मामला साफ हुआ है। हालांकि अबतक घटना को लेकर किसी तरह का आवेदन परिजनों की ओर से नहीं दिया जा सका है। बता दें कि उक्त सरेह में युवक का शव पड़े रहने की सूचना पर दरोगा अर¨वद कुमार सदल पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा है। बताया गया है कि घटनास्थल से पॉलीथिन में रखा जहरीला दवा आदि बरामद किया गया है। समाचार प्रेषण तक परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया जा सका था। पुलिस परिजनों के आवेदन के इंतजार में है। आवेदन मिलने के बाद मामले में बहुत सारी बातें सामने आएंगी।




Recent Comments