भजन संध्या में उमडी लोगो की भीड़ 

राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
बारां 6 अप्रेल । कस्बा नौनेरा के वलारपुर में चल रही संगीतमय भागवत कथा का रामनवमी के दिन समापन हुआ । मुख्य यजमान राजवीर सिंह यादव ने बताया शाम को बलार में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे कलाकारों द्वारा भजनों के साथ साथ रासलीला का भी मंचन किया । जिसमे ठाकुरजी को छप्पन भोग लगाया गया । भगवान कृष्ण व भोले नाथ तथा माँ काली की विभिन्न प्रकार की झाकियां निकाली गई । कलाकार माही ने आज राधा को श्याम याद आ गया , जूली ने बरस बरस मारा इन्दर राजा , तूने मुझे बुलाया शेराबालिये व धरती धोररी पर माही की शानदार प्रस्तुतियों से लोग झूमने पर मजबूर हो गये । कार्यक्रम रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक तक चला । इससे पहले हवन कुन्डियो पर यज्ञ की आहुतियां मंत्रउच्चरण के साथ पूरी की गई । उपप्रधान धर्मेन्द्र यादव ने बताया की दोपहर को मथुरा से आये सागर पुरी जी महाराज ने श्री मद् भागवत कथा की रचना के बारे में विस्तार से बताते हुऐ लोगो को उपदेश दिया की प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में श्री मद् भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चहिए । कथा के श्रवण मात्र से ही लोगो के पाप मिट जाते है । इस अवसर पर पाँच जोडो का निःशुल्क विवाह भी सम्पन्न कराया गया




Recent Comments