सौनवर्षा राज से सहरसा जाने के क्रम रास्ते में मारी गोली

मृतक इंजिनियर

सोनवर्षा राज(सहरसा) से प्रबंध संपादक की रिपोर्ट:-
स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनवर्षा- बैजनाथपुर मुख्य सड़क मार्ग पर शाहपुर शिव मंदिर के समीप बैखौप हथियार बंद अपराधीयो ने  एक मोटरसाईकिल सवार को गोली मार मौत के घाट उतार दिया। मृतक मोटरसाईकिल सवार युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहा गांव निवासी तारकेश्वर सिंह का पुत्र अमित रंजन बताया जा रहा है । जो एल जी कंपनी मे इंजीनियर के पद पर कार्यरत था । 

मृतक की मोटरसाईकिल

घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक  अपने डिस्कवर बाईक  बी आर  19  एफ   8881  नम्बर की गाड़ी से सोनवर्षा राज से सहरसा जा रहा था, कि बैखौप अपराधीयो ने शिव मंदिर के समीप गाड़ी रोकवा कर गोली मार दी जो उसके गर्दन पर जा लगी जिससे  उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई । 

मृतक का फोटो आई कार्ड

घटना की सुचना मिलने के बाद सोनवर्षा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया । लेकिन ग्रामीणो ने घटनास्थल पर पहुंच कर हो- हंगामा करना शुरू कर दिया इसके बाबजूद थाना अध्यक्ष मो0 ईजहार आलम घटनास्थल पर घंटो नही पहुंचे ।हलांकि इस घटना के पीछे की कहानी का पता नही चल सका है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।