गौनाहा पश्चिमी चंपारण नेपाल से शराब पीकर आ रहे आठ शराबी धराए 
दैनिक खोज खबर रामायण कुमार गौनाहा संवाददाता की रिपोर्ट :-
सहोदरा थाना क्षेत्र के 20 नंबर ढाला ठोरी जंगल से उत्पाद विभाग एवं सहोदरा थाना के संयुक्त छापेमारी में नेपाल से शराब पीकर आ रहे एक ही जिप्सी से 8 लोग पकड़े गए। 
पुलिस अवर निरीक्षक बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि संयुक्त छापेमारी में (1) मेघनाथ कुशवाहा उम्र 32 पिता हरंगी प्रसाद कुशवाहा इनरवा (2) पन्नालाल साह उम्र 68 पिता वासुदेव साह खामियां (3) विपिन कुमार उम्र 32 पिता बैजनाथ प्रसाद पिरारी  तीनों थाना क्षेत्र इनरवा (4) वरुण शाह उम्र 28 पिता शिव शंकर शाह लौरिया (5) प्रकाश साह उर्म 25 पिता गणेश साह गबरौरा (6) जय प्रकाश साह उम्र 40 पिता स्वर्गीय रामजी साह तीनों थाना क्षेत्र लौरिया (7) मनीष राज उम्र 22 पिता सुरेश साह बेतिया वार्ड नंबर 06 नगर थाना (8) दिपक कुमार श्रीवास्तव उर्म 25 पिता किशमोहन प्रसाद श्रीवास्तव रक्सौल पूर्वी चम्पारण नेपाल से शराब पीकर एक ही जिप्सी BR24H 8391 से साम 06:00 बजे आ रहे थे। तभी उत्पाद विभाग और सहोदरा थाना के संयुक्त छापेमारी मे प्रतिबंधित मादक पदार्थ के सेवन करने के जुर्म मे जिप्सी समेत पकडे गये और उनको तुरन्त जेल भेज दिया गया गाड़ी जप्त कर सहोदरा थाना प्रांगण मे रखा गया है ।