सिवान :सिवान :दहेज कुप्रथा एवं बाल विवाह को खत्म करने के लिए एक सूत्र में बंधेगा बिहार
▪21 जनवरी को मानव शृंखला में दिखेगी समर्थन की लड़ी 
▪तैयारी की रूपरेखा जानने के लिए सहायक उपनिदेशक ने की प्रमंडल स्तरीय बैठक
▪रूट चार्ट की समीक्षा के लिए डीएम ने सभी अधिकारियों के साथ की बैठक
▪न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 सिवान : 

इस बार दहेज कुप्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ अभियान को सफल बनाने के लिए पूरा बिहार अपनी तत्परता दिखाने को उत्सुक है। 21 जनवरी को मानव शृंखला के माध्यम से पूरा बिहार एकसूत्र में बंधेगा। इसके लिए राज्य से लेकर जिला एवं प्रखंड स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को जिला परिषद के सभागार में बैठक की। इसमें अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए एवं रुट चार्ट की तैयार की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि इसमें जनभागीदारी सबसे आवश्यक है। बिहार सरकार के जन शिक्षा निदेशालय के सहायक उप निदेशक रमेश चंद्रा ने भी सारण प्रमंडलस्तरीय शिक्षा विभाग के साक्षरता एवं जीविका के अधिकारियों संग वीएम हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज में की। जिले में करीब 294 किमी 
लंबी मानव शृंखला बनेगी। इसमें करीब पांच लाख 88 हजार लोगों को शामिल कराना है। 
 प्रति किमी दो हजार लोगों को शामिल होना है। डीएम ने शृंखला में सभी जरूरी सुविधाएं चिकित्सा, पानी, शौचालय एवं ट्रैफिक व्यवस्था 
को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में वातावरण निर्धारण के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अंतिम रूट चार्ट निर्धारण एक से दो दिनों में कर दिया जाएगा। मौके पर सदर एसडीओ अमन समीर, डीडीसी विधुभूषण चौधरी, एएसपी कार्तिकेय शर्मा, डीआरडीए के निदेशक रंजन कुमार चौहान, वरीय उपसमाहर्ता अनीशा सिंह, पूनम कुमारी, नजारत उपसमाहर्ता मो. इमरान, अल्पसंख्यक 
कल्याण पदाधिकारी जटाशंकर पांडेय, डीपीआरओ मेधावी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमार रामानुज, पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार, डीटीओ कृष्ण मोहन सिंह, डीईओ चंद्रशेखर रॉय, डीपीओ एसएसए समर बहादुर, डीपीओ एमडीएम संघमित्रा वर्मा, डीपीओ स्थापना अमेरिका प्रसाद, सभी थाना के थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ एवं बीईओ मौजूद थे।

जिले की सीमा पर जुड़े रहें हाथ से हाथ
जन शिक्षा निदेशालय के सहायक उप निदेशक रमेश चंद्रा ने कहा कि सारण की सभी सीमाओं पर हाथ से हाथ जुड़े रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहारी ही बिहार का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, दूसरा कोई नहीं। पिछली बार पूरे राज्य में 12 हजार सात सौ किमी का रिकॉर्ड बना था। बताया कि इस बार सारण में 480 किमी, गोपालगंज में 413 किमी एवं सिवान में 294 किमी मानव शृंखला बनेगी। इस बार वर्ग एक से पांच तक के छात्रों को शामिल नहीं करना है। वर्ग छह से लेकर वर्ग 12 तक के बच्चे शामिल होंगे। इस बार दोपहर में 12 से साढ़े 12 बजे तक मानव शृंखला बनाई जानी है। इसके लिए 11:45 बजे लोगों को लाइन में लगाना है। इस बार प्रचार प्रसार के लिए केआरपी, प्रेरक, टोला सेवक, तालीमी मरकज, शिक्षा सेवक, विकास मित्र, जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को लगाया जाएगा। मौके पर जीविका के तीनों जिला के डीपीएम, सारण डीपीओ साक्षरता सुरेश सिंह, गोपालगंज डीपीओ धनंजय पासवान, सिवान डीपीओ समर बहादुर, सिवान साक्षरता के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक मृत्युंजय तिवारी, 
गोपालगंज सुमन कुमार, एसआरजी सुनील कुमार द्विवेदी, संजय कुमार सिंह, यशवंत कुमार सिंह, केआरपी सिवान विश्वमोहन कुमार सिंह, कमलेश ओझा, उर्मिला देवी, दीनानाथ सिंह, सुरेश सिंह, रीतेश कुमार बबलू उपस्थित थे।
कहते हैं अधिकारी  
यह अभियान सबके लिए अहम है। इसकी सफलता में सबका समर्थन आवश्यक है। व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। लोगों में भी उत्साह है। इसके लिए जनभागीदारी सबसे जरूरी है। रूट चार्ट तैयार हो गया है। 
महेंद्र कुमार, जिलाधिकारी , सिवान​

अभियान की सफलता को लेकर ये चलेंगे अभियान 
-कला जत्था के पंचायतों में होंगे दौरे  
– नारा लेखन का होगा कार्य
-स्कूल की चेतना सभा में रोजाना छात्र-छात्राओं को दी जाएगी जानकारी  
– विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन  
– पदयात्रा, साइकिल एवं मोटर साइकिल रैली सहित मेंहदी, खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन 
– छात्रों के साथ अभिभावकों को भी किया जाएगा प्रेरित
– महिलाओं को अभियान में जोड़ने के लिए संकुल स्तर पर अक्षर मेला का होगा आयोजन  
-व्यापक स्तर पर होगा प्रसार- प्रसार 
– ह्वाट्सएप पर ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ने का होगा कार्य 
– बस स्टैंड, हाई वे आदि पर बैनर पोस्टर सहित संबधित सूचनाओं का प्रसार 
– समय – समय पर जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर होगी समीक्षा बैठक