बम भोला बाबा कहवां रंगवल पगड़ियां…पारंपरिक गीतो पर थिरकी इनर व्हील की महिलाएं

छपरा:-महिलाओं के लिए अंतरास्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह शहर के वीणा सरन के आवास पर भव्य आयोजन किया गया।
गरीब असहाय महिलाओं के मदद करने व सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में महिलाओं के लिए अंतरास्ट्रीय स्तर की कार्य करने वाली अंतरास्ट्रीय संस्था इनर व्हील क्लब की महिलाओं के द्वारा किया।
होली मिलन समारोह में छपरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं के द्वारा पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति के साथ ही अबीर गुलाल उड़ाते हुए भव्य भाव नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

एक तरफ जोगीरा सरररर… बम भोला बाबा कहवां रंगवल पगड़ियां…होलियां मे उड़े रे गुलाल… रंग बरसे भिंगे चुनरवाली तो दूसरी तरफ जोगी जी वाह जैसे गीत को गाकर क्लब की महिलाओं ने खुब मस्ती की तो वही एक दुसरे को होली की बधाईयां भी दी।
इनर व्हील क्लब छपरा की वर्तमान अध्यक्ष रानी सिन्हा ने बताया कि वर्तमान परिवेश में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के भागम भाग के बीच महिलाओं द्वारा होली की पारंपरिकता को बचाने के लिए यह आयोजन किया गया है।जिससे सभी लोग पुराने भेदभाव भुला कर सादगी के साथ गले मिलते है और मिठाईया खाते व खिलाते है फिर एक दुसरे को रंग और गुलालो से रंगीन करते हैं तो वही नवसंकल्प के साथ एक दुसरे को होली की शुभकामना भी देते है।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रानी सिंहा, सचिव अपर्णा मिश्रा, अर्चना रस्तोगी, आशा सरन, गायत्री आर्यानी, वीणा सरन, अनुराधा सिंहा, शैला जैन, अनिमा सिंह, नीतू सिंह, अल्पना, मंजू सिंह, दीप्ती संजय, किरण सहाय, मधुलिका तिवारी, कांति पाण्डेय, अल्का जैन, रेणु रूढ़खैयार, उषा विश्वकर्मा, नेहा सरन सहित कई अन्य मौजूद थीं।