इसुआपुर में 17 घंटे बिजली गुल रहेगी
#रिपोर्ट-अज़हर करीम/इसुआपुर (सारण)। महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेला के दौरान विद्युत स्पर्शाघात से बचाव को लेकर 17 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी । जेई जावेद अंसारी ने बताया कि झंडा मेला के दौरान हजारोंं लोग बांस में महावीरी ध्वज लेकर जुलुस निकालते हैं । जिसमें अधिकांश बांस कच्चे होते हैं । जिन्हें बिजली के तार में सटने का डर रहता है । एेसी स्थिति में दुर्घटना से बचाव को लेकर रविवार की दोपहर दो बजे से सोमवार की सुबह 7 बजे तक विद्युत कनेक्शन कटा रहेगा । उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे समय रहते पानी का भंडारन कर लें ।