Θ बेतिया – बगहा:– *अम्बेडकर जयंती पर SC/ST कर्मचारी संघ ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
बगहा :–संविधान निर्माता, विश्वगुरु, भारत रत्न बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर के 127 वीं जयंती पर बगहा अनुमंडल प्रशासन, बिहार राज्य अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ, बगहा 1, बगहा 2 अंचल इकाई एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने बगहा अनुमंडल के सामने स्थित बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अवसर पर लोगों नें उनके विचारों को साझा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
उक्त जानकारी SC/ST कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दी।
उन्होंने बताया कि उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक पदाधिकारी महोदय, संघीय लोगों नें लोगों में बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर के विचारों को साझा किया एवं समाज में एकता, समरसता, समानता, शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम रखने में सहयोग के लिए अपील किया।
उक्त अवसर पर बगहा अनुमंडल पदाधिकारी महोदय श्री घनश्याम मीना, स्थानीय निवासी भूतपूर्व मंत्री बिहार सरकार सह भूतपूर्व सांसद गोपालगंज श्री पूर्णमासी राम सहित उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने बाबा साहब की जीवनी व उनके योगदान/कार्य आदि से लोगों को अवगत कराया। लोगों ने उनके संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए उस संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए।
मौके पर अनुo जाति जनजाति कर्मचारी संघ के बगहा 1अंचल सचिव राजू प्रसाद, मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’, तिरेंद्र राम, रुपम कुमारी, जवाहर बैठा, शैलेश पासवान, बेचु हरिजन, मैनेजर पासवान, सुभाष राम, सुमन कुमार, कृष्णमोहन राम, गोरख राम, दिनेश रंजन, लालबचन राम, सुभाष चंद्र प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें॥




Recent Comments