
छपरा।
छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने यूट्रस की बीमारी से ग्रसित महिला को उचित इलाज के लिए राहत राशि का उपलब्ध करवाया ।
दिघवारा प्रखंड के अहिमनपट्टी निवासी असीत कुमार पांडे की पत्नी शोभा देवी विगत कई महीनों से यूट्रस संबंधित बीमारी से ग्रसित थी। पैसे के अभाव में मरीज का उचित इलाज नहीं हो पा रहा था ।इसकी जानकारी किसी माध्यम से सांसद कंट्रोल रूम को मिली जिसके बाद सांसद श्री रूडी ने पहल कर महिला के उचित इलाज के लिए 40000 की राशि प्रदान की गई। जिसकी स्वीकृति पत्र को सांसद के निर्देशानुसार भाजपा नेता नरेंद्र कुमार सिंह पुटुन के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल द्वारा ससम्मान पीड़ित परिवार को सौंपा गया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।




Recent Comments