जहाजपुर:ग्रामसेवक ओर राजस्व कर्मियों की हडताल,कार्यालयो के लटके ताले
आज़ाद नेब
जहाजपुर 15 जून। तहसील के राजस्वकर्मियों, पटवारियों,गिरदावरो की हडताल के साथ साथ आज ग्राम सेवक भी अनिष्चितकाल आंदोलन की राह पर उतर गए। तहसील कार्यालय के ताले लटके हुए है। न्याय आपके द्वार शिविरो में भी काम के बहिष्कार के चलते आमजन का कोई भी कार्य नही हो पाया है। लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। राजस्वकर्मी तहसील कार्यालय में अपनी मांगो को लेकर तो ग्रामसचिव पंचायत समिती के बाहर धरने पर बैठे है। राजस्व विभाग ओर पंचायत राज के ग्रामसेवको द्वारा हडताल पर जाने से आमजन के काम प्रभावित हो रहे है तो राजस्व कार्य पूरी तरह से प्रभावित नजर आ रहा है।




Recent Comments