गोपालगंज :पंखा में साड़ी का फंदा लगा कर नव विवाहिता ने की आत्म हत्या

गोपालगंज :—— जिले के मांझा थाना क्षेत्र के सेखटोली गांव के रबिन्द्र प्रसाद की 21 बर्षीय पत्नी प्रीति देवी ने छत में लगे पंखा में अपने साड़ी का फंदा लगा कर बुधबार को करीब 12 बजे आत्महत्या कर ली । मिली जानकारी के अनुसार सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव के मनन प्रसाद के पुत्री बताई जा रही है ।इसकि शादी 5 मई 2017 को मांझा सेखटोली टोली के रबिन्द्र प्रसाद से हुई थी। शादी के तीन माह बाद पति बिदेश कमाने के लिए चला गया घर मे बहु और सास रहती थी सास आलू कोडने खेत मे गयी हुई थी जब 12 बजे खाना खाने के लिए घर पहुची तो देखी की खाना देनी वाली बहु पंखे में फंदा लगा कर मर चुकी है इस घटना को देख रोने चिलाने लगी रोने चिलाने की पर ग्रामीणों का भीर लग्ना शुरू हो गया इसी बीच पुलिस को सूचना मिलते ही मांझा गढ़ थाना के एस आई सबीर अहमद ए इस आई अनिल सिंह घटना स्थल पर पहुच कर शव को अपने कब्जे लेकर अत्यंत परिछन हेतु सदर अस्पताल भेजा घटना की जांच पुलिस कर रही है समाचार प्रेषण तक घटना किस कारण हुई है इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है ।




Recent Comments