मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा योजना का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

—————————————-
जुलाई में शुरू होगा मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा जागरूकता पखवाड़ा
—————————————-
 दैनिक खोज-खबर के लिए राकेश सिंह लववंशी
—————————————-

सिवान :- मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा योजना के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नगर के वी एम एच ई हाईस्कूल के सभा भवन में किया गया।दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न आपदाओं भूकंप,आगजनी से बचाव एवं अभ्यास,बाढ़-सूखा,शीतलहर,लू(गर्म हवा),व्रजपात,आंधी,चक्रवाती तूफान,सड़क व नाव दुर्घटना,भगदड़,सर्पदंश,जलवायु परिवर्तन,स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी।दो दिनों तक जिले में चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में आज मंगलवार को आंदर,सिवान सदर,हुसैनगंज,जीरादेई,बड़हरिया ,हसनपुरा एवं दरौली प्रखंडों के दो शिक्षक, दो शिक्षिका,निजी विद्यालयों के दो शिक्षक, दो शिक्षिका,बीईओ,बीआरपी, अग्निशमन पदाधिकारी,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी भाग लिए।शेष प्रखंडो का प्रशिक्षण शिविर बुधवार को आयोजित होगा।
प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा राहुल चंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार राज्य बहु आपदा प्रभावित राज्य है।जो कि भूकम्प के चार और पांच जोन के अंतर्गत आता है।नेपाल मे हुए भूकम्प से तबाही को देखते हुए मुख्यमंत्री के द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग को दिए गये निर्देश के आलोक में प्रत्येक वर्ष चार जुलाई को विद्यालय सुरक्षा जागरुकता दिवस का आयोजन कर हमलोग आपदा से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाते हैं।
कार्यक्रम का जायजा लेने मौके पर पहुंचे डीएम महेंद्र कुमार ने जुलाई के प्रथम पक्ष को विद्यालय सुरक्षा जागरुकता पखवाड़ा मनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करने की बात कही।मौके पर डीईओ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह,सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।
एक नजर कार्यक्रम पर
23 जून से 30 जून तक जिला स्तर पर प्रशिक्षण पाये शिक्षक प्रखंडों में जाकर प्रशिक्षण देंगे।
23 एवं 24 जून :- 
आंदर,सिवान सदर,हुसैनगंज,जीरादेई,बड़हरिया,हसनपुरा,दरौली
27 एवं 28 जून :- पचरूखी,मैरवा,दुरौंधा,बसंतपुर,गुठनी,रघुनाथपुर,सिसवन,गोरियाकोठी,नौतन,भगवानपुर,महाराजगंज एवं लकड़ी नबीगंज
तथा 30 जून से 3 जुलाई तक
जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
साथ ही 4 जुलाई को विद्यालय स्तर पर
1.प्रभात-फेरी
2. वृक्षारोपण
3.भूकम्प,आगजनी एवं प्राथमिक उपचार सामूहिक माँक ड्रिल
तथा जिला स्तर पर
1 जुलाई :- अभिभावक गोष्ठी,विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक का आयोजन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा बनाना
3 जुलाई :-संबंधितों को जिम्मेवारी सौंपना तथा माक ड्रिल का पूर्वाभ्यास
4 जुलाई :- प्रभात फेरी,वृक्षारोपण,भूकम्प,आगजनी ,प्राथमिक उपचार की जानकारी एवं माक ड्रिल
5 जुलाई :- सड़क दुर्घटना के खतरों  से जानकारी एवं बचाव
6.जुलाई :- बाढ़,नाव दुर्घटना एवं डूबने से संबधित
7 .जुलाई :-व्रजपात,सर्पदंश एवं जानवर के काटने से संबंधित
8. जुलाई :- सूखा,लू,आंधी,चक्रवाती तूफान से संबंधित
10. जुलाई :- जलवायु परिवर्तन(वृक्षारोपण,जल संरक्षण इत्यादि) की जानकारी
11 जुलाई :- स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी
12. जुलाई :- शीतलहर एवं भगदड़ से संबधित
13.जुलाई :-स्लोगन,निबंध,भाषण,पेंटिग प्रतियोगिता का विद्यालय स्तर पर आयोजन एवं प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय को चयनित कर पुरस्कार का वितरण
14. जुलाई :- भूकम्प एवं आगजनी पर माक ड्रिल
15. जुलाई :- स्थानीय आपदा की जानकारी एवं बचाव
17 से 20 जुलाई :- संपूर्ण कार्यक्रम का दस्तावेजीकरण कर प्रतिवेदन सौंपना।