घना में पेंथर की तस्वीरें एक बार फिर कैमरे में कैद हुई 
राकेश फौजदार 
भरतपुर 21 जून। राजस्थान में भरतपुर के विश्व विख्यात केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में पहेली बने पेंथर की तस्वीरें एक बार फिर कैमरे में कैद हुई है। 18 जून की देर रात उद्यान के एफ-2 और एफ-3 ब्लॉक में लगाए ट्रेप कैमरा में कैद हुई इन तस्वीरों के संबंध में उद्यान प्रशासन का कहना है कि पैंथर की गतिविधि ज्यादातर देर शाम के समय शुरू होती है जो तड़के तक रहती है। गौरतलब है कि उद्यानमें गत वर्ष घुसे इस पैंथर को अभी नंगी आखो से किसी ने भी नही देखा है और उसने अभी तक किसी पर्यटक व कर्मचारी को नुकसान नहीं भी नही पहुंचाया है।