करंट की चपेट में आये पीएमओ जयपुर रैफर
राकेश फौजदार
भरतपुर 8 अप्रेल। राजस्थान में करौली के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में कार्यरत प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ रामसिंह मीना घर पर बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मीना की स्थिति नाजुक बनी हुई है।सामान्य चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार डॉ मीना शनिवार को सुबह अपने घर पर बगीचे में मोटर चलाकर पौधे में पानी दे रहे थे इस दौरान उन्हें करंट लग गया जिससे वह अचेत हो गए।




Recent Comments