सारण :मध्याह्न भोजन योजना मे गड़बड़ करने वाले शिक्षक को निलम्बित करने का डिपोओ ने किया अनुशंसा
मढौरा (सारण)
प्रखंड के मिर्जापुर मध्य विधालय मे मील डे मील मे अनियमितता को लेकर सात शिक्षक एवं शिक्षिका पर कारवाई की अनुशंसा की गई है ।इस आशय का पत्र प्रखंड विकास पदाधिकरी एवं बीईओ को भेजकर जिला कर्यक्रम पदाधिकरी मड्ध्यान भोजन योजना कौशल किशोर ने कारवाई हेतु लिखा है ।17 मई को जांच मे जिला कर्यक्रम पदाधिकरी ने घोर अनियमितता पर ऐसी करवाई के लिये बाध्य हुये है ।जांच मे अव्यवस्था के अलावे अभिलेख की अनुपलब्धता को लेकर शिक्षक संतोष कुमार एवं अब्दुल हैदर को निलम्बित तो शिक्षक /शिक्षिका शर्मिला सिन्हा ,कृष्णा देवी ,सुजाता कुमारी ,बाबूजान ,रशना कुमारी ,जमीरुल हक को अन्यत्र स्थानांतरण की अनुशंसा की गई है ।
इस सम्बन्ध मे मढौरा बीइओ ललन महतो ने बताया की निर्णय कमिटी की बैठक कर निर्णय लिया जायेगा ।कमिटी मे प्रखंड प्रमुख ,प्रखंड विकास पदाधिकरी ,बीईओ के अतिरिक्त दो सदस्य रहेंगे ।




Recent Comments