बच्चों की बात को लेकर हुई मारपीट में महिला घायल
राकेश फौजदार 
भरतपुर 8 अप्रेल। राजस्थान के भरतपुर में डीग थाना के बहज गांव में दो पक्षों के बीच बच्चों की बात को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। महिला को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव बहज निवासी मुकेश ने बताया कि वह और उसकी पत्नी बाहर काम पर गए थे पीछे पोखर से गेंद निकालने की बात को लेकर गांव के एक लडक़े ने मुकेश के बेटे अनुज की पिटाई कर दी। यह बात जब मुकेश की पत्नी संजू को पता चली तो वह उस लडके की शिकायत उसके परिजनों से करने गई। इस पर लडके के परिजनों ने संजू से भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया।