गौरीफंटा:पत्रकार महेश भदौरिया पर हमला करने वाले को करें गिरफ्तार 
हसन आब्दी​
गोला / मितौली (खीरी) 31 मई। भारत -नेपाल के मध्य कस्बा गौरीफंटा के पत्रकार महेश सिह भदौरिया पर कातिलाना हमला करने वाले एस.एस. बी. जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको तत्काल गिरफ्तार करने और उनका निलंबन कराने की माँग गोला के पत्रकारों ने की है।
गोला गोकरन नाथ के वरिष्ठ पत्रकार/वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर सक्सेना  की अध्यक्षता में आयोजित बैठक वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद् शर्मा के आवास पर आयोजित हुई जिसमें वरिष्ठ पत्रकार होतीलाल रसतोगी ,सचिन शर्मा,सन्नीशर्मा , श्रीकृष्ण शर्मा, करन सिह राठौर, देशराज वर्मा, पंकज मिश्रा,विवेक दीक्षित,शयाम लाल अग्रवाल,शेर अली, वी.के.शर्मा,शिवप्रसादशर्मा आदि तमाम पत्रकारों ने गौरीफंटा के पत्रकार महेश सिंह भदौरिया पर हुए कातिलाना हमले की निंदा की और पुलिस पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर एस.एस.बी. के जवानों को गिरफ्तार कराने व उनको निलंबित कराने की माँग जोरदार ढंग से की है। लोकतंत्र में खबर का प्रकाशन करना उस समय भदौरिया के लिए खतरनाक साबित हुआ जब वह नेपाल-भारत के बीच तस्करी करने वा उनको संरक्षण देने वालों का समय-समय पर वह बराबर खुलासा करते चले आ रहे थे इससे गु स्सा कर भ्रष्टाचारी और तस्करी कराने वाले एस. एस बी. ने उनको मारपीट कर लहुलूहान कर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया है और कानून का मजाक उडा़या है। 
बैठक में मौजूद पत्रकारों ने इस घटना की कडी़ निदा की और पत्रकार महेश सिह भदौरिया की लडाई को आर-पार लड़ने का ऐलान किया।पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल हस्तक्षेप करने और प्रताडि़त पत्रकार को इंसाफ दिलाने की माँग कीऔर कहा कि पत्रकारों का एक दल पुलिस अधीक्षक व पुलिस महानिरीक्षक से मिल कर कार्रवाही की माँग करेगा।