सीवान के सोशल वर्करों ने पश्चिम बंगाल जाकर सीखा परियोजना प्रबंधन के गुर
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए PARMAR डाॅट काॅम

सीवान की प्रमुख स्वैच्छिक संगठन परफेक्ट विजन से जुडे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांवो व ग्रामीणों के समग्र उत्थान व स्वरोजगार सृजन से संबंधित नाबार्ड प्रायोजित विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के संचालन के गुर पश्चिम बंगाल के बोलपुर स्थित बेंकर्स ग्रामीण विकास संस्थान में सिखा । उक्त आशय की जानकारी देते हुये नाबार्ड के डी डी एम मो.आफताबुद्दीन ने बताया कि नाबार्ड अपने चैनल पार्टनर्स से जुडे सोशल वर्करों व अधिकारियों के क्षमतावर्धन हेतू देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करती है ।

डीडीएम ने आगे बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार,झारखंड व पश्चिम बंगाल के नाबार्ड से जुडे प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया ।
परफेक्ट विजन के सचिव मनोज मिश्र ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में एल इ डी पी,एस एच जी डीजिटाइजेशन,एफ पी ओ के संचालन व कार्यप्रणाली एवं जल -संरक्षण से जुडी परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी । इसके अलावा स्थानीय आवश्यकताओं,भौगोलिक स्थिति,उपलब्ध मानव संसाधन व बाजार के आकलन आदि के पश्चात योजनायें बनाने व उन्हें नाबार्ड के सहयोग से संचालित करने की विधियां बताई गयी । साथ ही प्रतिभागियों को नाबार्ड के सहयोग से संचालित विभिन्न परियोजना स्थलों पर ले जाकर उनका क्षमतावर्धन किया गया ।
विदित हो कि परफेक्ट विजन जिले में नाबार्ड का चैनल पार्टनर है ।
उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में सुनीता मिश्रा,निशु कुमारी व अजय कुमार सिंह आदि शामिल हैं ।