*सीवान के हकाम गांव में हुए खूनी संघर्ष में दो  प्राथमिक दर्ज*
*✍श्रीनारद संवाद के लिए अवधेश शर्मा की रिपोर्ट*
👉 पुलिस ने दोनों के पक्षों के  चौबीस लोगों को बनाया अभियुक्त 
⭕सीवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम गांव गुरूवार को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में अलग-अलग दो प्राथमिक दर्ज हुई है. पहला प्राथमिक ज्योति यादव के बयान पर दर्ज किया गया है. प्राथमिक में जितेन्द्र सिंह, तेगा सिंह, बच्चा सिंह, सोनू सिंह सहित आठ लोगों को नामजद व चालीस- पचास अग्यात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. वहीं दूसरी प्राथमिक महादेवा ओपी के थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है. प्राथमिक में दोनों पक्षों के चौबीस लोगों को नामजद किया गया है और लगभग अस्सी अग्यात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष ने अपने बयान में दोनों पक्षों पर आरोप लगाया है कि वे लोग सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किए और पुलिस वाहन को छतिग्रस्त कर दिए. साथ ही नाजायज भीङ जूटा कर पुलिस पर पथराओं किया. 
जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त जितेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी कर ली है.