​बेगुसराय:भाकपा ने पीएम मोदी का पुतला फूंका
👈अमित पोद्दार”दैनिक खोज खबर” बखरी,बेगूसराय👉
मध्यप्रदेश में हुई किसानों की हत्या के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बखरी द्वारा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का  किया गया पुतला दहन  पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कि केंद्र की सरकार किसान विरोधी हैं अब तक किए एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं ना ही किसी बेरोजगार को रोजगार मिला है वही नोटबंदी कर देश में और ही भ्रष्टाचार फैल आया है।
पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव साहनी ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जुमलेबाजी की सरकार है और सिर्फ बड़े-बड़े भाषण करती है असहाय किसान जब अपनी हक की  माँग करते है तो उनपर गोलीयो कि बौछार कर मौत के  घात उतार देती है!
पार्टी कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण बाजार भ्रमण करते हुए केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की स्थानीय अंबेडकर चौक  प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा प्रखंड अध्यक्ष शिव साहनी ने की कार्यकर्ताओं में जितेंद्र जीतू, अशोक केसरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।