सारण: कार में सात कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज धाराये , तीन को जेल

मढौरा (सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र के मढौरा खुर्द से एक सेलेरीओ कार से पुलिस ने सात कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया । साथ ही मौके से दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार करने मे सफल रही । शुक्रवार को गुप्त सूचना पर पुलिस ने वैश्यटोली से अहले सुबह शराब के साथ एक सेलेरीओ कार को पकड़ा , जहां पर मौके से दो लोग गिरफ्तार कर लिये गये । बाद मे पुलिस ने एक अन्य को भी उसी मामले मे गिरफ्तार किया । गिरफ्तार तीन लोंगो मे दो मढौरा थाना क्षेत्र के जबकि एक अमनौर थाना क्षेत्र के बताये जाते है । थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया की सेलेरीयो कार से साथ कार्टून रॉयल स्टेज ब्रांड की अंग्रेजी शराव बरामदगी मामले मे गिरफ्तार तीन लोगो को जेल भेज दिया गया । गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने वालो मे टिंकू कुमार , कुणाल सिंह , और अनुज सिंह का नाम शामिल है ।