पटना : बाइक सवार अपराधिओं ने एक छात्रा पर फेंका एसिड

#घटना राजधानी पटना के जीपीओ गोलंबर के पास की

#दो की संख्या में थे अपराधी

#रिपोर्ट – सुमित भगत ( सन्नी)

पटना

आपको बता दें कि राजधानी पटना में सरेआम बाइक सवार दो अपराधी आते हैं और छात्रा के ऊपर भरी बाजार में एसिड अटैक करते हैं

यह घटना जीपीओ गोलंबर की है जहां शाम के वक्त घनी आबादी होती है वंही सरेआम एक छात्रा पर अपराधिओं के द्वारा एसिड अटैक किया जाता हैं

अपराधिओं को ना तो पुलिस का डर है ना की ऐसी घिनौनी हरकत करने पर कोई पछतावा

सामने गोलंबर के पास कोतवाली थाने की गस्ती गाड़ी हमेशा मौजूद होती है

मगर अपराधी राजधानी में इतने निडर हो गए हैं कि सरेआम एक छात्रा के ऊपर एसिड डालते हैं और बेखौफ निकल जाते हैं

राजधानी में बीते तीन-चार दिनों के अंदर अपराध चरम सीमा पर है

मामले की जांच में जुटी पुलिस …