एम्स परीक्षा में सफल छात्र को एकमा बीडीओ डीओ ने किया सम्मानित


देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
—–
एकमा
प्रखण्ड के परसा गाँव के पोस्टल अभिकर्ता पशुपतिनाथ शर्मा के पुत्र ज्ञानप्रकाश ने एम्स के एंट्रेंस परीक्षा मे तेरहवा स्थान प्राप्त किया है।इसकी जानकारी मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने ज्ञानप्रकाश एवं उनके पिता को आज अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित कियाऔर उनके उज्जवल भभिष्य की कामना की।मौके पर उपस्थित समाजसेवी  एवं भाजपा नेता बंटी ओझा ने कहा कि ज्ञानप्रकाश की सफलता एकमा ही नहीं पुरे सारण के लिए गौरव का विषय है।मौके पर मंडल भाजपा महामंत्री शैलेन्द्र सिंह, नन्हकु ओझा ,अभिषेक आदि उपस्थित रहे।।