पटेढ़ा ने मढ़ौरा को 1-0 से हराया

मढ़ौरा । 
प्रखंड के बिक्रमपुर ठेकही फील्ड में गुरुवार से राजपुत क्लब बिक्रमपुर स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मढ़ौरा और पटेढ़ी के बीच खेला गया । मैच में मढ़ौरा का दिन अच्छा नही रहा इके बाद भी हाफ टाइम का समय गोल रहीत बीता । हाफ के बाद चौथे मिनट में गोपाल सिंह ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त बना दी । इस गोल को मढ़ौरा टीम अंतिम तक पाट नही सकी और पटेढ़ी जलाल 1-0 से फाइनल जीत गया । बेस्ट इलेवन पटेढ़ी जलाल के गपाल सिंह और बेस्ट एलेवन मढ़ौरा टीम के राम प्रताप सिंह चूने गये ।
इसके पूर्व फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैंच का उद्धाटन जिप अध्यक्ष मीना अरुण ने खिलड़ियों से परिचय प्राप्त कर और मैंच की शुभकामना देकर किया । मीना अरुण ने कहा कि खेल और खिलाड़ी दोनों महत्वपूर्ण है । वर्तमान में दोनों का संरक्षण जरुरी है और इस हेतु सभी को मिलकर प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है । ग्रामीण स्तर पर खेल को बढ़ावा दिया गया तो युवा के भटकाव को रोका जा सकता है वही यह खेल उन्हे तरक्की और नौकड़ी में भी सहायक बनेगा । खेल से युवा चुस्त और मांनसिक रुप से मजबुत रहेगे । ग्रामीण स्तर पर इस तरह का आयोजन करने वाले लोग सचमुच एक अच्छा कार्य कर रहे है । टूर्नामेंट के आयोजन कर रहे पुर्व सैनिक प्रभाकर सिंह उर्फ मोनू और मंदीप सिंह ने बताया है कि उनजा उद्देश्य गांव गांव में फुटबॉल को आगे बढ़ाने की है और वे अपने इस अभियान में लगातार काम करते रहेगे । फिलहाल वे अपने गांव में फुटबॉल की नर्सरी बनाना चाहते है और इस हेतु काम कर रहे है । मैच के दौरान, दिलीप मैथ्यू, विट्टु सिंह, रवि सिंह, जीवन सिंह, सोनू सिंह, राजा सिंह, विकास सिंह आदि ने सक्रिय सहयोग दिया। मैच में रेफरी दारा सिंह, राजन सिंह, सेराज आलम रहे, कमेन्ट्री वहाब आलम ने की ।