एससी-एसटी एक्ट का विरोध : मढ़ौरा के रामपुर मेंं युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन व जाम

मढ़ौरा : स्थानीय प्रखंड के रामपुर मेंं मुख्य सड़क पर भूमिहार-ब्रह्मण एकता मंच के बैनर तले लोगों ने ऐसी एसटी एक्ट व आरक्षण का विरोध करते प्रदर्शन कर रोड जाम किया.

गुरुवार को सैंकड़ों की संख्या मेंं पहुंचे एससी-एसटी एक्ट विरोधी सवर्ण समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण धरना रोड पर देते हुये अपनी मांगो के समर्थन मेंं नारा लगाया औऱ प्रदर्शन किया। जिससे घंटो नगरा-मशरक स्टेट हाईवे रोड पर रामपुर नहर के दोनों तरफ दर्जनों गाड़ियों का जाम लगा रहा।

मालूम हो की विशेषकर एस सी -एस टी एक्ट के प्रावधानों को भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर सख़्ती से लागू करने से सवर्ण समाज आक्रोशित हैं।जब की इस मामले मेंं सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुये इस एक्ट के 90 प्रतिशत दुरुपयोग के आकड़े देते हुये निरस्त कर दिया था।लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने सदन मेंं अध्यादेश लाकर इस कानून मेंं औऱ कड़े प्रवधान जोड़े गये। जिसकों लेकर सभी प्रदेशों मेंं सवर्ण समाज मेंं धीरे-धीरे उबाल आ रहा हैं। इसी कड़ी मेंं आज का प्रदर्शन को जोड़ कर देखा जा रहा हैं। जाम की सूचना पर स्थानीय गौरा ओपी इंचार्ज मो.अकबर ने पुलिस बल के साथ पहुंच लोगों को जाम हटाने के लिये समझा बुझा रहे थे।ओपी इंचार्ज ने बताया की शांतिपूर्ण जाम कर रहे लोगों को समझा कर शीघ्र ही आवागमन बहाल करा दी जायेगी।