ऐतिहासिक और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट है-आनंद शंकर

सिटी रिपोर्टर बनियापुर,कल संसद में पेश हुए आम बजट पर बनियापुर में मिली जुली प्रतिक्रिया रही ।जहा बीजेपी नेता आनंद शंकर ने इसे ऐतिहासिक बजट बताया,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आ. नरेंद मोदी जी के आलोचकों को बजट में करारा जवाब मिला है। कल आम बजट में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने उन सभी सवालों का जवाब दिया जो विपक्ष लगातार उठाता आ रहा था। चाहे वह कृषि के क्षेत्र में हो, या आम आदमी से जुड़ा हो। उद्योग या निर्यात की बात हो या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की बात। रोजगार के मुद्दे पर भी इस बजट में काफी जोड़ दिया गया है। नौकरियों के अवसर के साथ साथ उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की बात हो या स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन सुविधा प्रदान करने की पहल हो, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बड़े ही सम्वेदनशीलता से स्पर्श करने का लक्ष्य रखा गया है।कुल मिलाकर यह एक ऐतिहासिक और ज़न अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट है।