सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश।
सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षा राज एनएच 107 पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।
दोपहर बाद रंगीनियां के खोरहाताड़ पुल के समीप एक टेंपो पलट जाने से दो महिला सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सभी घायलों को ईलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया।
घटना को संबंध में घायलों ने बताया कि टेम्पू से सोनवर्षा राज से रानीहाट बाजार आ रहें थे कि खोरहाताड़ पुल के निकट पहुँची तो टेंपो के इंजन में आग लग गया और आग का धुँआ पुरे टेंपो में फैलने लगा
वही जब ड्राइवर की नजर गाड़ी में फैल रही धुएँ पर पड़ी तो ड्राइवर ने आग बुझाने की हड़बड़ी में टेंपो पर से नियंत्रण खो दिया जाताऔर टेंपो बीस फिट गहरे गड्ढे में गिर गई।
घायलों में लगमा निवासी गीता देवी, शांति देवी सहित मधुबनी जिला निवासी मो इसराफिल को चोट आई।मो इसराफिल की स्थिति ज्यादा नाजुक होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सहरसा रैफर कर दिया गया।
वही घटना की सूचना पर बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने दल – बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर टेम्पू को जप्त कर मामले की जांच की और अस्पताल पहुंच मरीजो कि स्थिती का जायजा लिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि घायलों का इलाज जारी है, फरार टेंपो चालक के गिरफ्तारी लिए छापेमारी की जा रही है।
एनएच पर टेम्पू पलटी दो महिला सहित तीन घायल




Recent Comments