एकमा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष बनाये गए पशुपतिनाथ शर्मा
 विनीत कुमार, एकमा
एकमा नगर पंचायत के यमुना सिंह महाविद्यालय में एकमा विधानसभा सहित मांझी, बनियापुर, एवं तरैया के शक्ति केन्द्र पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। 

इन विधानसभा क्षेत्रों के शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी ने की। बैठक में शक्ति केन्द्र पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन महामंत्री ने प्रत्येक बुथ पर पार्टी को मजबूत करने का निर्देश एवं सुझाव दिया।    

कार्यक्रम का आयोजन एकमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना ने किया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने की।

 बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर, जिला प्रभारी रूप नारायण मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनू सिंह, पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, जनक सिंह, मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राणा प्रताप सिंह डब्लू एवं एकमा विधानसभा प्रभारी श्रीकांत पाण्डेय, सुदामा तिवारी, जितेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र उपाध्याय, बंटी ओझा, विकास सिंह, रौशन सिंह, प्रकाश सिंह पुन्नू मंडल अध्यक्ष अनिल कुशवाहा,राम स्वरूप मांझी आदि उपस्थित थे।

 प्रदेश संगठन महामंत्री श्री नागेन्द्र जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने एकमा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष पद पर पशुपतिनाथ शर्मा को नियुक्त करने की घोषणा की गई।