किसान पाठशाला का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : प्रखंड के सोहावन हाता गांव में एटीएम सतीश सिंह की अध्यक्षता में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें कम लागत में अधिक उत्पादन की जानकारी दी गई। मौके पर किसान सलाहकार नंदलाल प्रसाद, किसान हरेश कुमार प्रसाद,मुकेश कुमार, शिव राजकुमार यादव, त्रिपुरारी आदि लोग उपस्थित थे।