
परसा में आधार केंद्र बंद रहने से नाराज ग्रामीणों ने केंद्र पर किया हंगामा
✍️दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण) : प्रखंड परिसर में स्थापित आधार केंद्र बंद रहने से नाराज ग्रामीणों ने केंद्र पर हंगामा किया।ग्रामीणों ने कर्मी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।मंगलवार को अधार कार्ड बनाने के लिए दूर दराज से सैकड़ो महिला पुरुष एव बच्चे अधार कार्ड बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय पहुँचे जहाँ काफी देर तक कार्यालय बंद रहा।जिससे ग्रामीणों की आक्रोश फुट पड़ा और कार्यालय के समझ हंगामा करने लगे।मालती देवी वीना देवी जितेंद्र कुमार विकास कुमार सबीना खातून असगर अली मो मुल्तान रुबीना खातून अरुण कुमार सुरेश कुमार अर्जुन कुमार धर्मेन्द्र कुमार समेत दर्जनों लोगो ने प्रखंड विकास पादधिकारी रजत किशोर सिंह से शिकायत किया।ग्रामीणों ने विगत कई दिनों से नये आधार कार्ड बनाने एव आधार कार्ड में हुई अशुद्धि को सुधारवाने के आकर बैरंग वापस जाने का आरोप लगाया।ग्रामीणों ने कर्मी पर लिंक फेल होने बिजली नही की बहाना बनाकर लौटने की जानकारी दिया।
इस सबंध में बीडीओ रजतकिशोर सिंह ने बताया की आधार कार्ड बनाने वाले कर्मी की अनुपस्तिथि की शिकायत जिला पदाधिकारी को दिया जायेगा।डीएम के निर्देश के आलोक में कर्मी पर करवाई किया जाने की आश्वासन दिया।तब ग्रामीण शांत हुआ।वही आधार कार्ड बनाने के लिए नियुक्त कर्मी ने तबियत खराब होने के वजह से कार्यालय नही आने की बातें कही।




Recent Comments