सारण:परसा में लाइन होटल से 27 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद , संचालक गिरफ्तार

परसा-सोनहो परसा एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के हरपुर गाँव के समीप संचालित आदित्या लाईन होटल पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ शुक्रवार को छापेमारी किया गया।छापेमारी में 27 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ होटल मालिक राजू सिंह को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रहा।गिरफ्तार होटल मालिक थाना क्षेत्र के बकसंडा गाँव निवासी बैजनाथ सिंह का पुत्र राजू सिंह बताया जाता है।थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि होटल के आर में शराब की गोरख धंधा चलाने की गुप्त सूचना एसपी तथा थाना को मिली थी।कई दिनों से पुलिस छापेमारी की फ़िराक में लगा था।शुक्रवार को होटल में शराब रखने की सूचना के अधार पर होटल में छापेमारी किया गया।होटल में रखे एप्रियल बल्लू के 375 एमएल के 10 पीस तथा 180 एमएल के 17 पीस अंग्रेजी शराब के बोतल के साथ होटल मालिक को गिरफ्तार किया गया।तथा होटल को शील कर दिया गया।उत्पाद अधिनियन के तहत बिहार में शराब बंदी के बाद चोरी से शराब बेचने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया।तथा होटल मालिक को पूछ ताछ के बाद जेल भेज दिया गया।शराब धंधेबाज के खिलाफ थानाध्यक्ष द्वारा थाना क्षेत्रो में लगातार की जा रही छापेमारी और गिरफ्तारी से हड़कंप मचा हुआ है।