पूर्व में कटाव स्थल का मुयायना करते पूर्व केंद्रीय मंत्री रूडी

सांसद रुडी के प्रयास से लोकनायक की धरती पर रिंग बांध तैयार

• अब दियारा क्षेत्र में नहीं होगा कटाव

छपरा।
सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती सिताब दियारा को नदी के कटाव से बचाने का स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी का प्रयास रंग लाया और 130 करोड़ से अधिक की लागत से रिंग बांध का निर्माण हुआ। वर्ष 2017 के अक्टूबर में सिताब दियारा को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे नागरिकों के बीच श्री रुडी ने जो वादा किया था उसे पूरा किया। विलुप्त होने के कगार पर खड़े सिताब दियारा को बचाने के लिए 93 करोड़ की लागत से रिंग बांध के निर्माण संबंधी परियोजना के प्रस्ताव को बिहार सरकार से स्वीकृति दिलाते हुए योजना को पूरा किया गया। रिंग बांध निर्माण के लिए रुडी ने जल, संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय की सलाहकार समिति द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के 40.4976 करोड़ की राशि का प्रस्ताव भी स्वीकार करवाया। दरअसल इसके लिए सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अलग-अलग मुलाकात कर सिताब दियारा को बचाने की बात कही थी और इसके लिए दोनों राज्य सरकारों का सहयोग मांगा था।