दहेज में बाइक नही मिलने से नाराज पति ने पीटकर घर से नवविवाहिता को निकाला, पीड़िता ने पति समेत आधा दर्जन के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
तरैया(सारण):11.07.2018:
दहेज में मोटरसाईकिल नही मिलने से नाराज पति ने नवविवाहिता पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है।पिड़िता खराटी निवासी संतोष राय की पत्नी सुनैना देवी ने थाने पहुँचकर अपने पति,सास,ससुर,देवर सहित सात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी पाँच वर्ष पूर्व हिन्दू-रीति रिवाज के तहत खराटी निवासी विजय राय के पुत्र संतोष राय के साथ हुई थी।उस समय मेरे पिताजी उपहार स्वरूप रुपया,आभूषण और बर्तन दिए थे।शादी के दूसरे दिन बाद से ही पति संतोष राय, ससुर विजय राय, सास किशोरी देवी,देवर नितेश कुमार एवं राहुल कुमार,ननद विभा कुमारी और देवरानी माला देवी बोलने लगी कि तुम्हारा बाप दहेज में मोटरसाकिल नही दिया है।शादी के आठ दिन बाद से मोटरसाइकिल के लिए सभी लोग प्रताड़ित करने लगे।बार-बार मारपीट कर घर से निकाल देते फिर मेरे पिताजी आते और ग्रामीण पंचायती द्वारा मैं उनके घर चली जाती थी।सामाजिक लोक लाज के वजह से जुर्म सहती रही,शादी के पाँच साल बीत जाने के बाद भी बाइक के लिए नाराज पति मुझे आज तक पत्नी की दर्जा नही दे सके है।आज फिर सभी लोगो ने मिलकर 10 जुलाई को मारपीट कर घर से निकाल दिये और पति ने धमकी दिया कि मैं दूसरी शादी कर लूँगा।अब मैं अपने मायके नेवारी अपने पिता के पास हूँ।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया पीड़िता के ब्यान पर पति,सास,ससुर,देवर,देवरानी एवं ननद पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।दोषियों को बक्सा नही जायेगा।




Recent Comments