दैनिक खोज खबर के लिए ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट:-
मधेपुरा: शनिवार को वि वि अध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता में जन अधिकार पार्टी कार्यालय मधेपुरा मे जन अधिकार छात्र परिषद् के द्वारा बैठक आयोजित की गई।छात्र नेता रोशन कुमार बिट्टू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बैठक मे निर्णय लिया गया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के 12वी के परीक्षा के परिणाम में अनियमियता एवं धांधली के खिलाफ 5जून को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा का घेराव एव ताला बंदी किया जाएगा। उस कार्यक्रम मे पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह मधेपुरा के सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी शामिल होंगे।जिला सचिव गौतम,जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, वि0 वि0 उपाध्यक्ष अमित कुमार युवा रंजन,पिंटू कुमार, नगर अध्यक्ष विवेक कुमार, पतरघट प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार,जाप नेता रमन यादव, रंजन कुमार,नितीश कुमार,आय॔न, रामचन्द्र यदुवंशी,शैलेन्द्र कुमार (कार्यालय सचिव) बाबु सहावे,अजीत कुमार,राज कुमार यादव,अजय यादव, विकास,चंदन,रूपेश एवं दर्जनोंछात्र मौजूद थे।




Recent Comments